मानदेय बढ़ोतरी और नियमतीकरण की मांग को लेकर पंचायत सहायकों ने प्रिया सरोज (सांसद ) लोकसभा क्षेत्र मछलीशहर, के पैतृक आवास पर 4 प्रमुख मांगों का ज्ञापन सौपा ।

वाराणसी
पिण्डरा ब्लॉक मे बुधवार को पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन ने सुश्री प्रिया सरोज जी (सांसद ) लोकसभा क्षेत्र मछलीशहर, के पैतृक आवास पर 4 प्रमुख मांगों का ज्ञापन सौपा गया| इसमें पंचायत सहायकों के मानदेय मे बढ़ोत्तरी और नियमतीकरण कि मांग प्रमुखता से उठाई | साथ ही पंचायत सहायकों ने कहा कि लंबे समय से न्यूनतम मानदेय पर काम कर रहे है | पंचायत सहायकों से गैर –बिभागीय कार्यों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए| और ग्राम सचिवालय संचालन मे इंटरनेट , इंवर्टर सहित अन्य मूलभूत सुबिधाएं उपलबद्ध कराने कि मांग भी ज्ञापन मे शामिल रही | सुबिधाओं के अभाव मे ग्राम स्तर पर डिजिटल कार्य प्रभावित हो रहे है | पंचायत सहायक गाँव स्तर पर शासन कि योजनाओं और अनलाइन कार्यों को जनता तक पहुचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है, इसलिए उनके हितों पर गम्भीरता से विचार किया जाना चाहिए |
ज्ञापन सौपने वालों मे पिण्डरा ब्लॉक के पंचायत सहायक अध्यक्ष निखिल पटेल, महामंत्री अभिषेक पटेल, कोषाध्यक्ष चन्दन कुमार भारती, विशाल, संदीप कुमार, संत सीलकोबीड , पंकज यादव, साहबलाल, चन्दन सिंह आदि पंचायत सहायक मौजूद रहे |




