Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

जन स्वाभिमान दिवस में उमड़ा जनसैलाब, लखनऊ बना अपना दल एस की शक्ति का केंद्र।

संवाददाता: आशीष सिंह 

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित जन स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम में अपना दल (एस) का अभूतपूर्व जनसैलाब देखने को मिला। डॉक्टर सोनेलाल पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित इस विशाल कार्यक्रम में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक पहुंचे। राजधानी की सड़कों पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं के जत्थे ढोल-नगाड़ों और पार्टी के झंडों के साथ उत्साहपूर्वक कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ते नजर आए।

लखनऊ के इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में आयोजित इस कार्यक्रम में अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मुख्य संबोधन किया। उन्होंने डॉक्टर सोनेलाल पटेल के संघर्षों और उनके सामाजिक न्याय के मिशन को याद करते हुए कहा कि अपना दल (एस) आज भी उनके बताए रास्ते पर चलकर शोषित, वंचित, पिछड़े और किसानों की आवाज बुलंद करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सम्मान और अधिकार दिलाना है।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। “डॉ. सोनेलाल पटेल अमर रहें” और “जन स्वाभिमान जिंदाबाद” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने इसे ऐतिहासिक आयोजन बताया। मंच पर राष्ट्रीय,प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी, विधायकगण, एवं कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अपने संबोधन में संगठन को और मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले समय में अपना दल (एस) प्रदेश की राजनीति में और बड़ी भूमिका निभाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और डॉक्टर सोनेलाल पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

कार्यक्रम के समापन पर हजारों कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सामाजिक न्याय और स्वाभिमान की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। लखनऊ में आयोजित यह जन स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना रहा और सोशल मीडिया पर भी दिनभर ट्रेंड करता रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!