स्कूल चलो अभियान के तहत वनवासी बस्ती में चला हाउसहोल्ड सर्वे।

संवाददाता आशीष सिंह
रामपुर ,जौनपुर
विकासखंड रामपुर के ग्राम रामपुर निस्फ़ी स्थित वनवासी बस्ती में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत विशेष हाउसहोल्ड सर्वे अभियान चलाया गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी सिंह,शिक्षकों एवं शिक्षा मित्रों की टीम ने घर-घर जाकर बच्चों की शैक्षिक स्थिति की जानकारी जुटाई तथा अभिभावकों को बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराने के लिए प्रेरित किया। टीम ने शिक्षा के महत्व को बताते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को विद्यालय भेजना अभिभावकों की जिम्मेदारी है। सर्वे के दौरान ऐसे बच्चों की सूची तैयार की गई जो किसी कारणवश विद्यालय नहीं जा रहे हैं। अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए नियमित रूप से विद्यालय भेजें। अभियान के दौरान ग्रामीणों में शिक्षा के प्रति जागरूकता देखने को मिली तथा लोगों ने भी प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।




