Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

आज अपना दल (कमेरावादी) पार्टी की भदोही जिला इकाई की मासिक बैठक सम्पन्न।

संवाददाता: निलेश पटेल 

भदोही 

आज गुरुवार को जिलाध्यक्ष जितेन्द्र पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत में देश के महान सपूत और परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया साथ ही पार्टी के संस्थापक डॉ o सोनेलाल पटेल जी के चित्र पर भी पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यकर्ताओ ने नमन किया ।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि 1965 के युद्ध में असाधारण वीरता का परिचय देने वाले वीर अब्दुल हमीद का जीवन हर भारतीय के लिए राष्ट्रप्रेम और कर्तव्यनिष्ठा की सबसे बड़ी प्रेरणा है। उनका बलिदान हमें सिखाता है कि देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।बैठक में इसके उपरांत पार्टी के सांगठनिक विस्तार और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर गंभीर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष जितेन्द्र पटेल ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे पूरी गति और सक्रियता के साथ धरातल पर कार्य करें। जिले के सभी बूथों और सेक्टरों पर संगठन को और अधिक सक्रिय तथा मजबूत बनाने की रूपरेखा तैयार की गई| आगामीbb विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने और जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के निर्देश दिए गए। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे गांवों और कस्बों में जाकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित करें।बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और एकजुट होकर पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ o शिवम् जायसवाल, डॉ o बलिराज, विपुल गुप्ता, राजकुमार मौर्य, अशोक पाल, राहुल सरोज, सचिन रॉव, सुखदेव, रोहित गौतम, सत्य प्रकाश, संदीप गौतम सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!