मड़ियाहूं के छात्र अध्यक्ष और पूर्वांचल युद्ध फाउंडेशन के अध्यक्ष अंकित पटेल ने वृद्ध आश्रम में किया फल वितरित।

संवाददाता: निलेश पटेल
मड़ियाहूं, जौनपुर
बतादे कि सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करते हुए मड़ियाहूं के छात्र अध्यक्ष और पूर्वांचल यूथ केयर फाउंडेशन के अध्यक्ष अंकित पटेल ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच फल वितरण किया। इस दौरान आश्रम में मौजूद सभी वृद्धजनों का हाल-चाल लिया और उनके साथ समय बिताया।
इस सेवा कार्यक्रम में पूर्वांचल यूथ केयर फाउंडेशन के संस्थापक एवं निदेशक शुभम सिंह, प्रांजल विश्वकर्मा (शौर्य) के साथ फाउंडेशन के मुख्य सदस्य यथार्थ वर्मा, सतीश सैनी और अरविंद सोनकर सहित संगठन के अन्य कई साथी उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने बड़े ही प्रेम और सम्मान के साथ बुजुर्गों को फल वितरित किए।
अंकित पटेल ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर हैं। उनकी सेवा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। पूर्वांचल यूथ केयर फाउंडेशन लगातार सामाजिक कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रयासरत है और आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने सभी युवाओं को आशीर्वाद दिया और इस नेक पहल की सराहना की।




