यूपी
स्व. अनंत दुबे की स्मृति में 32वाँ रक्तदान शिविर, 45 यूनिट रक्त संग्रहित।

वाराणसी
बतादे कि ट्राई एस क्लासेज’ एवं ‘अभ्युदय सेवा समिति’ के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय अनंत दुबे की पावन स्मृति में 32वें विशाल रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ कुल 45 यूनिट रक्त दान किया।
‘ट्राई एस क्लासेज’ के डायरेक्टर अनुराग सिंह के कुशल नेतृत्व व अथक प्रयासों से संपन्न हुए इस पुनीत कार्य की मुख्य अतिथि आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रामशकल पटेल ने मुक्तकंठ से सराहना की।
आयोजन को सफल बनाने में दिलीप दुबे, अनूप दुबे, धर्मेंद्र सिंह, सिंटू पांडेय, संतोष सिंह, अनुपम, आशीष सिंह, अमिताभ दुबे, अनूप सिंह (एडवोकेट), **विपिन पांडेय, आशीष सिंह बादल और शशि भूषण सिंह** का विशेष सहयोग रहा। रक्त संग्रहण का कार्य स्वामी हरसेवानंद ब्लड बैंक द्वारा किया गया।




