Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

थाना कांट पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत चोरी के अभियोग में वांछित एक शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

संवाददाता: राजेश कुमार 

शाहजहांपुर

पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम एवं क्रियाशील/चिन्हित अपराधियों, वांछित अभियुक्तों, वारंटियों तथा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब एवं अवैध शस्त्रों के निर्माण/बिक्री एवं गिरफ्तारी हेतु संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना कांट के नेतृत्व में थाना कांट पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई ।

दिनांक 04.06.2026 को आवेदक श्री अनूप सिंह पुत्र रामबाबू सिंह निवासी ग्राम मदरौली थाना कांट, जनपद शाहजहाँपुर की तहरीर के आधार पर अभियुक्त द्वारा आवेदक की समरसेबिल का बिजली का केबल चोरी कर लेने के संबंध में थाना कांट पर मु0अ0सं0 259/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। इसी क्रम में दिनांक 04.06.2026 को आवेदक श्री मनोज कुमार पुत्र लाल सिंह निवासी ग्राम कूरा बण्डा, थाना जलालाबाद, जनपद शाहजहाँपुर की तहरीर के आधार पर समरसेबिल का बिजली का केबल चोरी किए जाने के संबंध में थाना कांट पर मु0अ0सं0 260/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। उक्त प्रकरण में थाना कांट पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश हेतु भ्रमणशील रहते हुए मुखबिर खास की सूचना पर वांछित अभियुक्त श्यामलाल पुत्र दोदराम निवासी ग्राम पडरीलाल थाना कांट, जनपद शाहजहाँपुर को दिनांक 05.06.2026 को समय करीब 12:49 बजे सिकन्दरपुर खुर्द तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त की निशानदेही एवं कब्जे से मु0अ0सं0 259/2026 से संबंधित चोरी गया बिजली का केबल तथा मु0अ0सं0 260/2026 से संबंधित चोरी किए गए बिजली के केबल के एवज में 500 रुपये बरामद किए गए, जिसके आधार पर दोनों अभियोगों में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई। साथ ही अभियुक्त के कब्जे से एक मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर प्लस बरामद हुई, जिसे धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

अभियुक्त श्यामलाल उपरोक्त से पूछताछ करने पर बताया कि आज मेरे पास से जो काले रंग का 24 फिट लम्बा गोल छल्ले के रूप में बिजली का केबल बरामद हुआ है । यह केबल मैने दिनांक 02.06.2026 की शाम को अनूप पुत्र रामबाबू सिंह नि0 ग्राम मदरौली थाना कांट के खेत में लगे समर सेविल से काटकर चोरी किया था । यह वही केबल है और साहब मैं इसे बेचने कांट ले जा रहा था । साहब गरीब आदमी हूँ । केबल काटकर चोरी कर बेच कर अपने बच्चों का पालन पोषण करता हूँ । साहब मैने इसी महीने की तीन तारीख को ग्राम हथेल में मनोज के समर सेविल से काटकर चोरी कर बेच दिया है । यह 500/- रूपये मनोज के समर सेविल से केबल काटकर चोरी कर बेचे गये बिजली केबल के हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!