Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

खनन विभाग, राजस्व विभाग एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग में 15 वाहनों पर कार्रवाई कर 4.36 लाख से अधिक रुपये का जुर्माना लगाया।

संवाददाता: शारिक खान 

रामपुर 

अवैध खनन पर प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति, संयुक्त टीम ने कसा शिकंजा 06 जून की रात्रि से आज दिन तक जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से खनन विभाग, राजस्व विभाग एवं परिवहन विभाग की संयुक्त प्रवर्तन टीमों द्वारा व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार विभिन्न तहसीलों में गठित टीमों ने प्रमुख चेक पोस्टों पर सघन जांच अभियान संचालित किया। अभियान के दौरान जनपद में कुल 1557 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 15 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल रु0 4,36,370 का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

तहसील सदर क्षेत्र में राजस्व एवं परिवहन विभाग की टीम द्वारा 5 ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करते हुए रु1,50,000 का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त एक ओवरलोड वाहन को सीज कर रु 27,220 का जुर्माना अधिरोपित किया गया। वहीं, खनन विभाग द्वारा खनन प्रपत्र की वैधता समाप्त पाए जाने पर एक अन्य वाहन पर रु 43,630 का अर्थदंड लगाया गया।

तहसील बिलासपुर में संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई के दौरान 6 ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया। साथ ही खान अधिकारी द्वारा एक वाहन चालक के विरुद्ध रु 1,63,320 का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

इसी क्रम में तहसील शाहाबाद क्षेत्र में राजस्व विभाग की टीम द्वारा दो वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिनमें एक वाहन पर रु52,220 का जुर्माना लगाया गया।

जिलाधिकारी ने खनन विभाग, राजस्व विभाग एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रखा जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में अवैध गतिविधियों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जा रही है और शासन की मंशा के अनुरूप प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!