Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

जनपद जौनपुर में 01 अगस्त 2026 से 30 दिसम्बर 2026 तक राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का आयोजन।

जौनपुर 

सिविल जज सी0डि0/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि अवगत कराया है कि एम0सी0पी0सी0, नई दिल्ली एवं माननीय अध्यक्ष, मीडियेशन व कंसीलियेशन प्रोजेक्ट कमेटी, सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ व माननीय जनपद न्यायाधीशध्अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर सुशील कुमार शशि के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर के तत्वावधान में 01 अगस्त 2026 से 30 दिसम्बर 2026 तक राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का शुभारम्भ किया जा रहा है।

उक्त अभियान का उद्देश्य मध्यस्थता के माध्यम से न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों का अधिकाधिक संख्या में निस्तारण किया जायेगा। इस मध्यस्थता अभियान में वैवाहिक विवाद के मामलें, दुर्घटना दावे के मामलें, घरेलू हिंसा के मामलें, चेक बाउंस के मामलें, वाणिज्यिक विवाद के मामलें, सेवा विवाद के मामलें, शमनीय आपराधिक मामलें, उपभोक्ता विवाद के मामलें, ऋण वसूली के मामलें, सम्पत्ति के बंटवारें से सम्बन्धित मामलें, बेदखली से संबंधित मामलें, भूमि अधिग्रहण के मामलें, अन्य उपयुक्त दीवानी मामलें आपसी सुलह-समझौतें के आधार पर निस्तारित किये जायेगें।

अतः वादकारीगण एवं अधिवक्ता गण अपने-अपने वादों से सम्बन्धित न्यायालयों में सम्पर्क स्थापित कर वादों को मध्यस्थता हेतु संदर्भित करायें एवं अधिकतम वादों का निस्तारण कराकर उक्त अभियान का लाभ उठायें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!