यूपी
रामपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा क्रिकेट खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया।

संवाददाता: शारिक खान
रामपुर
रामपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा क्रिकेट खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ डीएस चौहान, पूर्व पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे । इसके अतिरिक्त जनप्रतिनिधि एवं रमित शर्मा, अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, बरेली, मुनिराज जी, पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र, मुरादाबाद, प्रवीण कुमार, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश क्रिकेट बोर्ड क्रिकेटर भी उपस्थित रहे कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक के साथ सहभागिता करते हुए विजेता खिलाड़ियों को उपहार एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।




