यूपी
अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा रक्तदान शिविर का निरीक्षण किया गया।

संवाददाता: शारिक खान
रामपुर
आज दिनांक 14/06/2026 को अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा पुलिस लाइन चिकित्सालय, रामपुर में आयोजित रक्तदान शिविर का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान रक्तदान शिविर में की गई व्यवस्थाओं तथा उपस्थित चिकित्सकों एवं संबंधित कर्मचारियों से रक्तदान अभियान के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई । इस अवसर पर रक्तदान शिविर में उपस्थित *क्षेत्राधिकारी स्वार एवं अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान किया गया* । रक्तदान शिविर के सफल आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए । इस दौरान क्षेत्राधिकारी बिलासपुर भी मौजूद रही।




