यूपी
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा जी कमेटी एवं गुरु नानक वेलफेयर सोसायटी (रजि.) सिविल लाईन ने सहभागिता की।

संवाददाता: शारिक खान
रामपुर
पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा थाना सिविल लाईन क्षेत्रान्तर्गत रक्तदान शिविर में सहभागिता की गई आज दिनांक 14/06/2026 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा जी कमेटी एवं गुरु नानक वेलफेयर सोसायटी (रजि.) सिविल लाईन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में सहभागिता की गई। इस दौरान आमजन एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की गई । रक्तदान मानवता की सेवा का एक श्रेष्ठ माध्यम है तथा एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है । इस पुनीत कार्य में योगदान देने वाले सभी रक्तदाताओं एवं आयोजकों की सराहना करते हुए उपहार भेंट कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया गया ।




