भाजपा नेता रवि गुप्ता ने भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर किया शुभारंभ लोगों ने क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ राष्ट्रगान गाकर किया।

संवाददाता: अनुराग पटेल
पलियाकलां खीरी
नगर व्यापार मंडल पलिया के महामंत्री एडवोकेट रविंद्र गुप्ता एवं युवा के अध्यक्ष अविरल शाह के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम के द्वारा पलिया शहर के छोटी पलिया रोड साईं बाबा मंदिर के पास ग्राउंड में एक भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट के शुभारंभ शुभ अवसर पर पलिया क्षेत्र के वरिष्ठ समाज सेवी, पलिया जिला बनाओ मंच के संयोजक, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रवि गुप्ता गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचकर फीता काट कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। आयोजक टीम द्वारा भाजपा नेता रवि गुप्ता का अंग वस्त्र ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह प्रदान कर एवं बैच लगाकर स्वागत सम्मान किया गया। पहला मैच कृष्णानगर पलिया एवं बेहननपुरवा पलिया के बीच खेला गया। राष्ट्रगान का गुणगान करते हुए भारत माता की जयकार से गूंज उठा पूरा ग्राउंड। युवाओं, खिलाड़ियों व क्रिकेट प्रेमियों एवं मौजूद जन समूह में जैसे ही राष्ट्रगान प्रारंभ हुआ एक रोंगटे खड़ा कर देने वाला उत्साह युवाओं में जोश के साथ नजर आया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एडवोकेट जावेद अख्तर, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सभासद मनोज गुप्ता, समाजसेवी राम प्रकाश भास्कर, समाजसेवी बंटी प्रजापति, नशा मुक्ति केंद्र के संचालक, प्रमुख रूप से शामिल हुए। क्रिकेट प्रेमियों का हुजूम एवं गणमान्य लोग इस अवसर पर मौजूद रहे।




