Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

धनावल में आकाशीय बिजली का कहर, आम बीनने गई महिला व 12 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत।

संवाददाता: अभिषेक कुमार 

चंदौली 

जनपद चन्दौली के चकिया क्षेत्र के धनावल गांव में शनिवार को मौसम का बदला मिजाज एक परिवार के लिए बड़ी त्रासदी बन गया। तेज आंधी और बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला और एक 12 वर्षीय बालिका की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार को मौसम अचानक खराब हो गया था और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान गांव की रूबी 35 वर्ष और लक्ष्मी 12 वर्ष गांव के बगीचे में आम बीनने गई थीं। बताया जाता है कि दोनों आम इकट्ठा कर रही थीं, तभी अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई और दोनों उसकी चपेट में आ गईं। बिजली गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलने पर प्रशासनिक टीम भी मौके पर पहुंची। चकिया तहसीलदार देवेंद्र ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई और अग्रिम कार्रवाई शुरू कराई।

प्रशासन द्वारा राजस्व विभाग की टीम से घटना की रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। साथ ही पीड़ित परिवार को शासन स्तर से मिलने वाली सहायता संबंधी प्रक्रिया भी शुरू किए जाने की जानकारी दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में लोग मौसम खराब होने के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे न जाने की अपील कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!