Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
टॉप न्यूज़

दौलतपुर महोलिया में तालाब और ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे से ग्रामीण परेशान; आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं।

न्यूज फ्लेम शाहजहांपुर

संवाददाता: राजेश कुमार 

शाहजहांपुर बंडा

ब्लॉक बंडा के ग्राम दौलतपुर महोलिया में तालाब (गाटा संख्या 34), मंदिर के पास की सड़क और ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने तहसील दिवस में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि इस अतिक्रमण के कारण गाँव की जल निकासी ठप हो गई है। गलियों में गंदा पानी जमा होने से दुर्गंध फैल रही है और मलेरिया व डेंगू जैसी महामारियों का खतरा बढ़ गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उप जिलाधिकारी सदानंद सरोज ने खंड विकास अधिकारी, थाना प्रभारी और राजस्व निरीक्षक की संयुक्त टीम गठित कर तुरंत निष्पक्ष जांच और अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद, ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं निकल सका है।

शिकायत करने वालों में मुख्य रूप से सरजू लाल, जितेन्द्र, दीपक, रवि शंकर, कन्हैया लाल, सुशील कुमार और राम प्रकाश सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!