Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

अपना दल एस को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार।

संवाददाता: दिनेश पटेल 

 मिर्जापुर 

आगामी विधानसभा चुनाव और पंचायत के चुनाव को देखते हुए अपना दल इसके कार्यकर्ताओं ने मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के पटेल नगर राजगढ़ में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश सचिव व्यापार मंच रमेश पटेल के आवास पर मासिक बैठक की एवं बैठक के बाद एक सहभागिता भोज का भी आयोजन किया जिसने पार्टी के सभी सदस्यों ने भाग लिया।

रविवार को हुए इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि इस बार मड़िहान विधानसभा में पार्टी अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी और इसके लिए सभी बूथों पर एक बूथ 10 यूथ का गठन कर लिया जाए और इन बूथ समितियों को काफी सक्रिय बना दिया जाए जिससे आने वाले समय में किसी भी प्रकार का संसय न रहे।

कार्यकर्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि इस बात का समर्थन करने के लिए पंचायत के चुनाव में जिला स्तरीय जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत स्तर पर अपने अधिक से अधिक प्रत्याशियों को जिताकर अपना अध्यक्ष बनाया जाए जिसके लिए प्रत्येक समाज के प्रत्येक महिला पुरुष को समान भागीदारी देकर उन्हें पार्टी का सक्रिय सदस्य बना कर पार्टी को मजबूत बनाया जाए।

बैठक के बाद एक सहभागिता भोज का भी आयोजन किया गया जिसमें पार्टी के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने सहभोज किया।

इस मौके पर प्रदेश सचिव दुखरन सिंह पटेल डॉक्टर एसपी सिंह पटेल डॉक्टर रामबली सिंह पटेल वंश बहादुर सिंह पटेल प्रदेश सचिव एवं ग्राम प्रधान रविशंकर सिंह पटेल दिनेश पटेल आदि आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!