पुलिस ने पैतृक जमीन बेचने के विवाद व पत्नी की हत्या के आरोप में वांछित पति को किया गिरफ्तार।

संवाददाता: शारिक खान
रामपुर
पुलिस ने पैतृक जमीन बेचने के विवाद व पत्नी की हत्या के आरोप में वांछित पति को किया गिरफ्तार। की कारवाई एंकर:बिलासपुर पुलिस के मुताबिक मृतका के चाचा ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी भतीजी को माता-पिता से मिली पैतृक जमीन बेचने के लिए ससुराल पक्ष के लोग गाली-गलौच कर प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि 14 अगस्त की रात इसरार उर्फ गुड्डू व अन्य 5 लोगों ने षडयंत्र कर मृतका के हाथ-पैर बांधकर प्राइवेट पार्ट को गर्म धातु से जलाकर हत्या कर दी।इस मामले में थाना बिलासपुर में कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया
एसपी के अपराध नियंत्रण अभियान के तहत 16 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मुकदमे में वांछित अभियुक्त इसरार उर्फ गुड्डू पुत्र हनीफ निवासी ग्राम भटपुरा तारन थाना केमरी, हाल निवासी मो0 टाण्डा हुरमतनगर थाना बिलासपुर को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारिजीत सिंह ने बताया आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है
अन्य 5 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।




