आज राष्ट्रीय लोक दल के जिला कार्यालय पर भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह जी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।

संवाददाता: शारिक खान
रामपुर
आज राष्ट्रीय लोक दल के जिला कार्यालय पर भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह जी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव प्रभारी रोहिलखंड क्षेत्र पूर्व जिला अध्यक्ष रामपुर मोहम्मद उस्मान बबलू के नेतृत्व में गुड़िया बेगम मेहरून जहां इदरीश अंसारी मजहर अली बबलू रईस अहमद फरमान अहमद महबूब अली मिर्जा बयान मियां द्वारा चौधरी अजीत सिंह जी के चित्र पर फूलमाला चढ़ाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी और प्रदेश महासचिव मोहम्मद उस्मान ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला प्रदेश महासचिव ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह जी ने अपना पूरा जीवन गरीब मजदूर किसान के लिए जिया है कई बार मंत्री रहते हुए उन्होंने भारत की जनता के लिए ऐतिहासिक कार्य किये और उन्होंने अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक दल को बहुत मजबूती के साथ खड़ा किया हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते रहे उन्होंने कभी भी भेदभाव की राजनीति नहीं की जनपद रामपुर की सर जमीन पर कई बार उनका हेलीकॉप्टर उतरा और पूर्व जिला अध्यक्ष वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद अहसान के आवास पर आए अब उनके पुत्र केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी बराबर सरकार में रहते हुए भारत के हर नौजवान और नारी शक्ति को रोजगार का अवसर प्रदान कर रहे हैं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार दलित समाज से आते हैं अनिल कुमार भी पूरे उत्तर प्रदेश में जनता के भले के कार्य कर रहे हैं हमारी पार्टी किसान हित की पार्टी है और हमेशा किसानों की बात करती है और करती रहेगी।




