Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

ग्राम प्रधान ने अपने ग्राम के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित।

संवाददाता: दिनेश पटेल 

मिर्जापुर 

जनपद के राजगढ़ ब्लाक के नदीहार ग्राम सभा के ग्राम प्रधान रविशंकर सिंह पटेल ने यूपी बोर्ड सीबीएसई बोर्ड में अच्छे अंक पाने वाले अपने गांव के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया और उन्हें आगे बढ़ने का गुरु मंत्र दिया।

शुक्रवार को ग्राम सभा के पंचायत भवन में दोपहर के समय ग्राम सभा के ग्रामीणों के सामने कक्षा 10 में यूपी बोर्ड से 89 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली किसान इंटर कॉलेज राजगढ़ की छात्रा मीनाक्षी राव एवं सीबीएसई बोर्ड सनबीम कॉलेज रावर्टसगंज से पढ़ने वाले छात्र अर्क सिंह जिन्होंने 95.3% तथा इसी विद्यालय से पढ़ने वाले अनमोल सिंह जिन्होंने 99.3% अंक प्राप्त किया इन तीनों छात्रों को ग्राम प्रधान ने पुष्पहार पहनकर तथा अंग वस्त्रम कलम डायरी देने के साथ इन बच्चों का मुंह मीठा कराया तथा सभी बच्चों को आगे बढ़ने का गुरु मंत्र दिया। अपना दल यस के नेता रवि शंकर सिंह पटेल ने कहा कि इस दुनिया में शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं है इससे बड़ा कोई अस्त्र और कोई आभूषण नहीं होता शिक्षा ही व्यक्ति को सम्मान दिलाता है और किसी भी व्यक्ति को फर्श से अर्थ पर पहुंचा देती है इसलिए शिक्षा को नोबेल जीतने का जज्बा लेकर ग्रहण करना चाहिए और अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए उच्च शिक्षित होना चाहिए। बच्चों के सफल होने पर ग्राम प्रधान ने इन बच्चों के माता-पिता स्कूल के अध्यापक एवं उनके मित्रों को बधाई दी और कहा कि सभी के सहयोग से इन बच्चों ने अपने माता-पिता गुरु और गांव का नाम रोशन किया है ऐसे बच्चे भारत के भविष्य हैं। सभी बच्चों को इन बच्चों का अनुसरण करना चाहिए।

इस मौके पर राजाराम मनोज पटेल कैलाश हृदय नारायण अंजनी कुमार सूरज लाल कृष्णानंद सिंह प्रदीप कुमार रामकुमार रेखा देवी आदि लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!