Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

जलालाबाद विधानसभा में जन अधिकार पार्टी की चुनावी तैयारियां तेज राज बहादुर सिंह कुशवाहा बने जिलाध्यक्ष, राजवीर को मंडल उपाध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी।

संवाददाता: राजेश कुमार   

जलालाबाद/शाहजहाँपुर

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जन अधिकार पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को जलालाबाद स्थित कुशवाहा छात्रावास में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय महासचिव योगेंद्र कुमार शाक्य के नेतृत्व में आयोजित की गई।

बैठक में संगठन की रणनीति पर चर्चा करते हुए राष्ट्रीय महासचिव योगेंद्र शाक्य ने कहा कि प्रदेश में चुनावी गतिविधियां तेज हो रही हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय कर गांव-गांव जाकर जनाधार बढ़ाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाताओं को जागरूक करने तथा अपने अधिकारों और हिस्सेदारी के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव जीतने के लिए संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता सबसे महत्वपूर्ण है। बैठक के दौरान जलालाबाद क्षेत्र के गांव कनारी बांक निवासी राज बहादुर सिंह कुशवाहा को जन अधिकार पार्टी शाहजहाँपुर का नया जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर फूलमालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राज बहादुर सिंह कुशवाहा ने संगठन को जिले में नई दिशा देने तथा शाहजहांपुर की सभी छह विधानसभा सीटों पर गठबंधन प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से कार्य करने का संकल्प लिया। गौरतलब है कि कम समय में सूचना दिए जाने के बावजूद बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह को मंडल उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में प्रदीप कुशवाहा ‘नेताजी’, पंकज गुप्ता, शिवम मौर्य, प्रदीप सिंह कुशवाहा , जितेंद्र कुशवाहा, हरिनाथ सिंह, कविता शाक्य, रामकिशोर कुशवाहा, भग्गू लाल कुशवाहा प्रधान, अजय कुशवाहा प्रधान, भूपेन्द्र कुशवाहा, शिवम कुशवाहा, अमर सिंह, पूरनलाल कश्यप सहित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुट जाने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!