फूलन देवी की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने निकाली पदयात्रा एसडीएम को सौंपा ज्ञापन ।

संवाददाता: आशीष सिंह
पिंडरा /वाराणसी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शनिवार को पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि पर पिंडरा बाजार स्थित राजेंद्र पटेल के आवास पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसके बाद सपाइयों ने पदयात्रा निकालकर तहसील पहुंचकर एसडीएम पिंडरा को ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम पिंडरा कुंदनराज कपूर के माध्यम से देते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाओं पर रोक लगाने, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने एवं रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती करने, पेपर लीक से प्रभावित अभ्यर्थियों को आर्थिक मुआवजा देने तथा सिंचाई के लिए नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने और किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव कमलेश पटेल, विधान सभा अध्यक्ष मनोज यादव, राजेंद्र पटेल, बंसलाल पटेल, पंधारी यादव, डॉ. विनोद भास्कर, अवधेश पटेल, फूलचंद यादव, रविंद्र यादव, मनोज राजभर, चंद्रदेव पाल, छेदी मौर्य, प्रेम कुमारी, मालती पटेल, प्रमिला यादव, कुर्बान अली व अरविंद पटेल सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




