Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

नेवढ़िया पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार।

जौनपुर

बतादे कि नेवढ़िया थाना पुलिस ने पाक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप है  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष निखिलेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पड़राव नहर पुलिया के पास से वांछित आरोपी जिलाजीत बिन्द उर्फ जीतलाल निवासी ग्राम अहिरौली, थाना नेवढ़िया को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध थाना नेवढ़िया में मुकदमा संख्या 179/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा पाक्सो एक्ट की धाराओं 3/4 में मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष निखिलेश कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल विजय दूबे, कांस्टेबल कृष्ण कुमार सिंह तथा कांस्टेबल सौरभ कुमार सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!