Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

गोली मारकर हत्या करने वाले नामजद चार गिरफ्तार, दो फरार।

संवाददाता: आशीष सिंह 

पिंडरा

सिंधोरा के मझवा गांव में सौरभ सिंह को गोली मारकर हत्या कर करने में फरार चल रहे 6 आरोपितों में से 4 आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा।

विदित हो कि मृतक के पिता सर्वेश सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 3(5)/103(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियुक्तगण बबलू सिंह, रिशु सिंह, देवी सिंह, राजेश सिंह, गोलू सिंह एवं हरिओम सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रात भर चले दबिश के दौरान कई जगहों से आरोपितों को धर दबोचा। जिसमे पुत्र रिशु सिंह व पिता देवी सिंह, राजेश सिंह एवं गोलू सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

वही घटना में अन्य नामजद बबलू सिंह एवं हरिओम सिंह फरार चल रहे हैं। एसीपी प्रशान्त सिंह ने बताया कि उनके गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। शेष अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। घटना के कारण के बाबत खुलकर बताने से एसीपी कतरा रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!