मिर्जापुर इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी भीषण आग, आग बुझाने में छूटे पसीने, भदोही और जनपद के अन्य थानों से मंगाई गई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां।

संवाददाता: दिनेश पटेल
मिर्जापुर
जनपद के एक मोहल्ले में बनाए गए इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भीषण आग लग गई,आग इतना भयानक था कि फायरमैनों को आग बुझाने में पसीने छूट रहे थे. किसी तरह भदोही और अन्य स्थानों के दमकल की गाड़ियां मंगवाकर आग पर कब पाया गया.तब तक गोदाम में रखे लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया.
मिर्जापुर कटरा कोतवाली क्षेत्र के चौबेटोला में एकबार फिर आग ने तांडव मचाया है.बताया जा रहा इस बार वोल्टास सो रूम के बगल में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में
आग लग गयी. फायर बिग्रेड की 8 गाड़ियां आग पर काबू करने का प्रयास की लेकिन आग पर काबू पाया नहीं जा सका तो भदोही जनपद के औराई और अदलहाट थाने से दमकल की गाड़ियां मनगवां कर आग काबू पाया.इस दौरान सूचना होने पर मौके पर आस-पास के लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गयी थी वहीं सूचना होने पर गोदाम मालिक भी पहुंच गए .
बताया जा रहा रविवार को तड़के लोगों की निगाह पड़ी तो दुकान से धुंआ उठता हुआ देख इसकी सूचना लोगों ने गोदाम मालिक सहित पुलिस को दी है तब तक देखते-देखते धुआ बढ़ते हुए आग का गोला बन चुका था. इससे आसपास के लोगों में भी डर का माहौल हो गया. किसी तरह समय रहते आग पर काबू पा लिया गया.
गोदाम में आग लगने का कारण जहां स्पष्ट नहीं हो पाया है वहीं प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगने को वजह बताया जा रहा है, दूसरी ओर चर्चा है कि अग्निशमन विभाग की लापरवाही समय समय पर छानबीन न होने से बड़े प्रतिष्ठानों से लेकर तंग भवनों गलियों में खुले गोदाम इत्यादि में बढ़ती आग की घटनाओं के बाद भी सबक नही लिया जा रहा. कभी भी बड़े हादसा हो सकता है.
के होने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है.सीएफओ0सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि एक इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में आग लगी थी. जिसे मिर्जापुर की दमकल गाड़ियों के साथ ही औराई अदलहट और नगर पालिका की मदद से काबू पा लिया गया है आग की जांच की जा रही है।




