Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

ग्राम सींगनखेड़ा में वन महोत्सव के तहत हुआ ग्रीन चौपाल का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

संवाददाता: शारिक खान

रामपुर ,उत्तर प्रदेश

वन महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग रामपुर के निर्देशन में ग्राम सींगनखेड़ा में ग्रीन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य को पर्यावरण संरक्षण तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि वन महोत्सव के दौरान जुलाई माह में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। ग्रीन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को पेड़ों के महत्व, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा जलवायु परिवर्तन से बचाव में वृक्षों की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि पेड़ मानव जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण का आधार हैं। सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की गई।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, वन दरोगा, वन रक्षक, ग्राम पंचायत अधिकारी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, ग्रामीण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामवासियों को पौधों का वितरण किया गया तथा आम, अमरूद, जामुन, आंवला, नीम, इमली सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर वन महोत्सव मनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!