Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

कानून के साथ हरियाली का भी पहरा थाना प्रभारी कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने किया वृहद वृक्षारोपण।

संवाददाता: अभिषेक कुमार 

शहाबगंज/चंदौली 

समाज में कानून-व्यवस्था की मजबूती के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए शहाबगंज थाना प्रभारी कृपेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने आम, अमरूद, नीम, नींबू, शीशम, सहजन, पीपल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया इस अवसर पर थाना प्रभारी कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा पुलिस की वर्दी केवल कानून की रक्षा का प्रतीक नहीं बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। जिस धरती पर हम सुरक्षित समाज का निर्माण करना चाहते हैं, उसे हरा-भरा और जीवनदायी बनाए रखना भी हमारा कर्तव्य है। हर लगाया गया पौधा आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की अमानत है।

उन्होंने कहा अपराध मुक्त समाज और प्रदूषण मुक्त वातावरण दोनों ही एक बेहतर भविष्य की मजबूत नींव हैं। इसलिए हर नागरिक एक पौधा लगाए, उसकी देखभाल करे और वृक्षारोपण को केवल अभियान नहीं बल्कि अपनी जीवनशैली बनाए। जब हर घर, हर गांव और हर संस्थान हरियाली से जुड़ेंगे, तभी प्रकृति और मानव जीवन का संतुलन मजबूत होगा कार्यक्रम के दौरान लगाए गए सभी पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया। थाना परिसर को अधिक हराभरा बनाने के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरक पहल बताया। पुलिसकर्मियों ने भी संकल्प लिया कि वे समाज में सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी लोगों को लगातार जागरूक करेंगे इस दौरान उप निरीक्षक प्रभु नाथ यादव,हेड कांस्टेबल प्रभाकर मौर्य, चंद्रशेखर कुमार, बालकृष्ण मौर्य सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!