Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

17 दिन तक कीलों पर लेटकर तय किया सफर, सोमवार को बरवर पहुंचे शिवभक्त ।

संवाददाता: अनुराग पटेल 

बरवर खीरी

भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था का अनूठा उदाहरण सोमवार को बरवर में देखने को मिला। राजघाट से छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ तक कीलों पर लेट-लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहे हरदोई जनपद के पिहानी थाना क्षेत्र के गांव हन्न पसगवां निवासी मनोज राठौर अपनी यात्रा के 17वें दिन बरवर पहुंचे। शिवभक्त के बरवर पहुंचते ही उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर पंचायत बरवर के सफाई कर्मियों ने उनके आगे-आगे झाड़ू लगाकर मार्ग साफ किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष के साथ उनका स्वागत किया। अनोखी कांवड़ यात्रा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। बरवर से होकर मनोज राठौर अपनी यात्रा जारी रखते हुए छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ की ओर आगे बढ़ गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!