मरहूम पूर्व विधायक एम. एल.ए आलम बड़ी आज़मी को प्रदेश सचिव अकमल नईम खान ने अर्पित की श्रद्धांजलि।

संवाददाता: ब्यूरो चीफ हरिवंश कुमार
बलिया
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सचिव अकमल नईम खान ने देश के सबसे बुज़ुर्ग एवं ईमानदार जनप्रतिनिधियों में शुमार मरहूम पूर्व विधायक एम. एल.ए आलम बड़ी आज़मी के निजामाबाद स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश की।इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।अकमल नईम खान ने कहा कि मरहूम एम. एल. आलम बड़ी आज़मी ने अपना संपूर्ण जीवन अवाम की खिदमत और जनहित के कार्यों के लिए समर्पित किया। उनकी सादगी, ईमानदारी और जनसेवा की मिसाल हमेशा लोगों को प्रेरित करती रहेगी। समाज उनके योगदान को कभी भुला नहीं सकेगा।उन्होंने अल्लाह तआला से दुआ की कि मरहूम को जन्नतुल फिरदौस में आला मकाम अता फरमाए, उनकी मग़फ़िरत फरमाए तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।अंत में उन्होंने कहा, “अल्लाह तआला मरहूम की मग़फ़िरत फ़रमाए। आमीन।”




