Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर में पहुंचे विधायक डॉ. सुनील पटेल, दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों से किया संवाद।

संवाददाता: आशीष सिंह 

पिंडरा/वाराणसी

पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा सोनपुरवा में चंद्रावती एजुकेशनल विशेष विद्यालय एवं मानसिक मंदित आश्रय व प्रशिक्षण केंद्र द्वारा आयोजित वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों हेतु सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर में रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने शिविर में उपस्थित दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि यह शिविर समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगजन एवं बुजुर्ग दैनिक जीवन के कार्य अधिक सहजता से कर सकेंगे और उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार है और सरकार भी दिव्यांगों एवं वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए लगातार योजनाएं संचालित कर रही है।

शिविर में विशेषज्ञों द्वारा दिव्यांगजनों का परीक्षण कर उनकी आवश्यकतानुसार व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, बैसाखी, श्रवण यंत्र सहित अन्य सहायक उपकरणों के लिए चिन्हांकन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता, विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!