Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

चोरी करने बाले अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का गैस सिलेंडर व मोबाइल बरामद।

संवादतता:  राजेश कुमार 

शाहजहाँपुर

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना रामचन्द्र मिशन के नेतृत्व में अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान एवं अपराध में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई ।

 

दिनांक 24.04.2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा अपने घर से एक टच स्क्रीन मोबाइल फोन, एक की-पैड मोबाइल फोन एवं 02 घरेलू गैस सिलेंडर अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने के संबंध में थाना रामचन्द्र मिशन पर मु0अ0सं0 81/2026 धारा 305 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया। मुकदमा उपरोक्त की विवेचना के दौरान दिनांक 13.05.2026 को अभियुक्त अनूप उर्फ नन्हेलाल पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम रौसर कोठी, थाना रामचन्द्र मिशन, जनपद शाहजहाँपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। इसी क्रम में दिनांक 21.05.2026 को समय करीब 21:30 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा रौसर कोठी चौराहा से अभियुक्त विवेक पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम रौसर कोठी, थाना रामचन्द्र मिशन, जनपद शाहजहाँपुर, उम्र करीब 22 वर्ष को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर 01 अदद चोरी का गैस सिलेंडर एवं 01 अदद मोबाइल फोन बरामद होने के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!