Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की टंकी निर्माण कार्य पूरा कराय विभाग उस्मान।

संवाददाता: शारिक खान 

रामपुर 

किसान यूनियन ने तहसील सदर में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर की कार्यवाही की मांग शनिवार रामपुर किसान यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय महासचिव उस्मान अली पाशा के नेतृत्व में तहसील सदर पहुंच कर नायब तहसीलदार को पांच सूत्रीय ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव उस्मान अली पाशा ने कहा जहां एक ओर सरकार द्वारा पूरे जनपद के प्रत्येक ग्राम पंचायत में पानी की टंकी निर्माण कार्य किया जा रहा है लेकिन किसी भी गांव में पानी की टंकी का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है और बहुत से गांव में तो पाइपलाइन बिछाते समय तोड़ी गई सड़कों को सही नहीं कराया गया है ग्राम सैजनी नानकार में तो केवल पाइप लाइन बिछाई गई है टैंक निर्माण कार्य शुरू भी नहीं हुआ है क्योंकि ग्राम प्रधान सेक्रेटरी लेखपाल द्वारा टांका निर्माण के लिए जिस जगह को चिन्हित किया गया है वह पहले से ही विवादित जगह है और उसका न्यायालय में मुकदमा चल रहा है उन्होंने आगे कहा रामपुर विकास प्राधिकरण जहां एक ओर गरीबों के मकानों पर नियम विरोध बढ़कर बुलडोजर चला रहा है वहीं विभाग की मिली भगत से नगर पालिका वार्ड नंबर 40 बगीचा आमना में एक अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है जिसका कोई भी मानचित्र नगर पालिका या रामपुर विकास प्राधिकरण से स्वीकृत नहीं कराया गया है इसके संबंध में अनेकों बार शिकायत की गई लेकिन मिली भगत के चलते कोई कार्यवाही नहीं हुई उन्होंने चेतावनी दी यदि जल्दी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा।

ज्ञापन देने वालों में मोहम्मद फरमान मोहम्मद इमरान जुनैद खान तौसीफ लाला शाहरुन विनोद कुमार दिनेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!