Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

रामपुर पुलिस ने टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।

संवाददाता: निलेश पटेल/दीपक शुक्ला 

रामपुर /जौनपुर
एसएसपी के अभियान के तहत कार्रवाई, आरोपी के विरुद्ध पहले से दर्ज हैं एक दर्जन से अधिक मुकदमे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह जौनपुर के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रामपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं ऊं चौधरी के मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष रमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टॉप-10 अपराधी एवं हिस्ट्रीशीटर दीपक यादव पुत्र महादेव यादव, निवासी ग्राम मई, थाना रामपुर, जनपद जौनपुर को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक मु. इस्लाम अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सिधवन दूध कारखाना से ग्राम मई पाही की ओर मुड़ने वाले तिराहे पर संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी कट्टा (.315 बोर) तथा एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त दीपक यादव थाना रामपुर का टॉप-10 अपराधी एवं हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, चोरी, चोरी का माल रखने तथा आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में कुल 12 मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं।
बरामदगी:
एक देशी कट्टा (.315 बोर)
एक जिंदा कारतूस (.315 बोर)
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक मु. इस्लाम
मुख्य आरक्षी हरिगोविन्द दुबे
मुख्य आरक्षी विनोद प्रजापति।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!