थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा एक अदद अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार ।

संवाददाता: राजेश कुमार मंडल प्रभारी
शाहजहांपुर
कोतवाली के मोहल्ला अजीजगंज स्थित गर्रा नदी के किनारे खड़ा है तथा उसके पास एक अवैध तमंचा भी है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम पवन कुमार भारती उर्फ कल्लू राईडर पुत्र रमेशचन्द्र, निवासी मोहल्ला नवादा इन्देपुर, थाना कोतवाली, जनपद शाहजहाँपुर, उम्र लगभग 22 वर्ष बताया, जो पूर्व से जिला बदर घोषित अभियुक्त है। अभियुक्त की विधिवत जामा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर तथा एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। अभियुक्त द्वारा जिला बदर आदेश प्रभावी होने के बावजूद चोरी-छिपे जनपद शाहजहाँपुर की सीमा में प्रवेश कर मा० न्यायालय द्वारा पारित जिला बदर आदेश (धारा 3/10 उ0प्र0 गुन्डा नियंत्रण अधिनियम) की शर्तों का उल्लंघन किया गया। उक्त आधार पर अभियुक्त पवन कुमार भारती उर्फ कल्लू राईडर को उसके अपराध से अवगत कराते हुए समय 03:44 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आयुध अधिनियम धारा 3/25 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।




