Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

फरेंदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी वैसी में छापेमारी कर 25 लीटर कच्ची शराब के साथ दो महिलाएं समेत तीन गिरफ्तार।

संवाददाता:  कृष्ण मोहन गुप्ता

महराजगंज

महराजगंज जनपद में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने थाना फरेन्दा क्षेत्र के ग्राम भारी वैसी में छापेमारी कर 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए दो महिला समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं शराब निर्माण में प्रयुक्त करीब 10 कुंतल लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम भारी वैसी में अवैध रूप से कच्ची शराब तैयार की जा रही है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी फरेन्दा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोग भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान मौके से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। इसके अलावा शराब बनाने के लिए तैयार लगभग 10 कुंतल लहन भी मिला, जिसे आबकारी अधिनियम के तहत नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में राजेश यादव, पुष्पा और निशा शामिल हैं। तीनों आरोपी गोरखपुर जनपद के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
फरेन्दा पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!