Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा पदयात्रा रैली का आयोजन।

संवाददाता: शारिक खान 

रामपुर 

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जनपद में तिरंगा पदयात्रा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ शहर विधायक श्री आकाश सक्सेना द्वारा अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।

तिरंगा पदयात्रा में जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना के साथ पदयात्रा की तथा आमजन को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

रैली अम्बेडकर पार्क से प्रारंभ होकर गांधी समाधि पर पहुँचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान पूरा मार्ग देशभक्ति के नारों एवं तिरंगे की शान से सराबोर रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!