बौद्ध बिहार के लिए 20 लाख की जमीन दान देंगे- भीमसेन गौतम।

संवाददाता: मुबारक अली
महाराजगंज
फरेंदा महाराजगंज 10 सितंबर 2026 पूर्वी उत्तर प्रदेश में बौद्ध धर्म के विस्तार और प्रचार प्रसार के लिए फरेंदा में विशाल बौद्ध विहार की स्थापना की जाएगी जिसके लिए 20 लाख रुपए की जमीन डॉ अम्बेडकर महासभा तहसील इकाई फरेंदा के अध्यक्ष एवं आरटीआई जागरूकता अभियान के जनक भीमसेन गौतम दान करेंगे।
उक्त आशयकी जानकारी भीमसेन गौतम ने एक प्रेस विज्ञप्ति के मध्यम से दी उन्होंने कहा कि पिछले कई दशकों से फरेंदा में बौद्ध बिहार की आवश्यकता महसूस की जा रही थी लोगों को पूरी दुनिया में शांति का संदेश देने वाले तथागत गौतम बुद्ध के सिद्धांतों, विचारों का प्रचार प्रसार करने के लिए तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ा रहा था पर भीमसेन गौतम ने उसे शिर्ष मुकाम देते हुए फरेंदा शहर में अपनी खुद की 20 लाख की जमीन को बौद्ध विहार निर्माण के लिए देने का ऐलान कर दिया है। बुद्ध विहार स्थापित होगा इस खबर से बौद्ध अनुयायियों में खुशी की लहर दौड़ गयी है, वरिष्ठ भाजपा नेता अम्बरीश राव लल्लन,अनिल पासवान एडवोकेट, युवराज कुमार, गंगा पासवान एडवोकेट, दिनेश चंद्र जी ग्राम प्रधान, दयानंद राव, रामनरेश पासवान,कृष्ण कुमार, डॉक्टर चंद्रजीत वरुण, गोपाल जी आदि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है की भीमसेन गौतम जी के नेतृत्व में बौद्ध विहार निर्माण का काम शीघ्र शुरू करवाया जाएगा।




