यूपी
नहर में डूब रही महिला को बचाने वाले छात्रों को पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

संवाददाता: कृष्ण मोहन गुप्ता
महराजगंज
बतादे कि थाना निचलौल क्षेत्र के अंतर्गत नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज के कक्षा 10 के दो साहसी छात्र कृष्ण गुप्ता व सद्दाम हुसैन को पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बच्चों का यह निस्वार्थ व साहसिक कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है।




