Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

विकास कार्यों में खामियां मिलने पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम प्रधान सचिव और एडियो पंचायत को दी कड़ी चेतावनी।

मिर्जापुर

सोमवार को दोपहर में जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने राजगढ़ ब्लाक के देवपुरा कलवारी पतरखुरा रैकरी बलुआ बजाहुर गांव में विकास कार्यों को देखा तथा कुछ गांव में कार्यों में खामियां पाए जाने पर कलवारी रैकरी के ग्राम प्रधान सचिव के साथ सहायक पंचायत अधिकारी को कड़ी चेतावनी देते हुए एक सप्ताह के अंदर अंत्येष्टि स्थल का कार्य गुणवत्ता पूर्वक करने एवं आरआरसी सेंन्टरो पर अनियमिता को दूर करने का निर्देश दिया।
जिला पंचायत राज अधिकारी सोमवार को देवपुरा ग्राम में अंत्येष्टि स्थल को देखा और कार्य अधूरा पाए जाने पर ग्राम प्रधान और सचिव को एक सप्ताह के अंदर कार्य पूर्ण करने को कहा इसके बाद कलवारी ग्राम सभा में अंत्येष्टि स्थल और कूड़ा संग्रह केंद्र को देखा जो मानक के अनुसार नहीं था कलवारी अंत्येष्टि स्थल बहुत पुराना था और जगह-जगह से टूट गया था जिसे पूर्ण करने का निर्देश दिया साथ ही आरसी सेंटर का प्रयोग नहीं हो रहा था। इसी प्रकार की शिकायत रैकरी गांव में भी ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा स्वच्छता अभियान का लाभ ग्रामीणों को नहीं दिया जा रहा है और कूड़ा संग्रह केंद्र का उपयोग नहीं हो रहा है जिस पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने प्रधान सेक्रेटरी और एडियो पंचायत को फटकार लगाते हुए कड़ी चेतावनी दी और कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिलना चाहिए।

*अंत्येष्टि स्थल पर संस्कार करने वालों को वही मिलेगा मृत्यु प्रमाण पत्र*
जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि देवपुरा का अंत्येष्टि स्थल अच्छा है लेकिन उतना अच्छा कार्य भी होना चाहिए तभी इस अंत्येष्टि स्थल का महत्व बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि मृतक संस्कार अंत्येष्टि स्थल पर करने वाले परिवार के लोगों को उसी जगह पर मृत्यु प्रमाण पत्र दिया जाएगा इसके लिए व्यवस्था अंत्येष्टि स्थल पर ही की जा रही है जिले के अंदर कोई भी व्यक्ति कहीं पर मृत्यु हुआ हो अंत्येष्टि स्थल पर करने वाले व्यक्ति को उसी जगह प्रमाण पत्र दे दिया जाएगा जिससे मृतक के परिवार को भटकना न पड़े और अंत्येष्टि स्थल का महत्व भी बढे।

मड़िहान विधानसभा का एक उत्सव भवन राजगढ़ ब्लाक के गांव में बनेगा*
जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि राज्य विधान सचिवालय द्वारा एक उत्सव भवन राजगढ़ ब्लाक में बनेगा इसके लिए राजगढ़ के बलुआ बाजार पत्रकुरा और देवपुरा गांव में जमीन को देखा जा रहा है इन गांव में जहां जमीन और लोकेशन अच्छा होगा वहीं पर यह उत्सव भवन बनेगा। उत्सव भवन बन जाने से जनता को बहुत बड़ा फायदा होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!