यूपी
प्रयागराज जिला बाक्सिंग संघ की विशेष बैठक सम्पन्न हुईं।

संवाददाता: सौरभ पंडित
प्रयागराज
प्रयागराज बाक्सिग संघ के पितामह कहे जाने वाले संरक्षक भारत भूषण जी के जन्मदिन पर एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें निम्न बिन्दुओं पर विचार किया गया जिसमे सचिव द्वारा वार्षिक रिपोर्ट पेश की जायेगी ,इस सत्र में किस मुक्केबाज ने प्रदेश,देश तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त किया या प्रतिभाग किया उसकी सूची तैयार की जायेगी।सभी प्रशिक्षक सूची लेकर समय समय पर उपस्थित रहेंगे,आगामी सत्र में क्या योजना बनाई जाय जिससे प्रयागराज के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करें,नए स्थापित केंद्र पर चर्चा साथ ही बैठक में भारत भूषण जी को जन्म दिन की बधाई दी गई एवम अन्य विषय पर अध्यक्ष की अनुमति से विचार करके जल्द से जल्दी उसपर अमल किया जाए बैंठक के बाद जलपान की व्यवस्थाओ का भी आनंद पदाधिकारियों ने लिया।




