गजब का खेला मडियाहू नगर पंचायत का दो दिन रोड़ से अतिक्रमण हटवाते हैं लेकिन फिर जस का तस आखिर क्यों ? देश के महापुरुषों के बगल का स्थान भी नहीं है सुरक्षित, नहीं दे रहा कोई ध्यान।

संवाददाता: निलेश पटेल
मड़ियाहूं/जौनपुर
आपको बताते चले कि पिछले कई दिनों से मेडीयाहू नगर पंचायत के लोग और प्रशासन के लोग मडियाहू में रोड पर से अतिक्रमण को हटाने का कार्य करते हैं, लेकिन एक-दो दिन के बाद फिर जस का तस बन जाता है, सबसे बड़ी बात यह है कि महापुरुषों के लगी मूर्तियों के सामने भी लगाए जा रहे ठेले, क्या हमें 15 अगस्त और 26 जनवरी को केवल ये महापुरुष याद आते हैं, कम से कम महापुरुषों के स्थान को तो सुरक्षित साफ रखें। नहीं दे रहा कोई ध्यान, रोड़ पर लगे अतिक्रमण ठेले से #राहगीर आम जनता को आने जाने के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिसके कारण जाम भी लगता है गाड़ियों का आवागमन भी बाधित होता है, सबसे #बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह कार्य रुक क्यों नहीं हो रहा है किसके शह पर किया जा रहा है।
एक बार तो दुकानदारों को भी निर्देशित किया गया था कि अपनी दुकान के सामने कोई भी अतिक्रमण करवाएगा उसे जुर्माना भरना पड़ेगा फिर भी अगर देखा जाए तो सभी दुकानों के सामने ऐसा अतिक्रमण किया गया है। नगर पंचायत के इस कार्य से मड़ियाहूं के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।




