Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

बूथ अध्यक्षों के आवास पर पहुंचे विधायक डॉ. आर.के. पटेल, संगठन मजबूती पर किया संवाद।

संवाददाता: आशीष सिंह 

मड़ियाहूं/जौनपुर 

मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के सेमुही सेक्टर में विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने अपने कर्मठ एवं समर्पित बूथ अध्यक्ष साथियों के आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने बूथ अध्यक्ष शकील अहमद, सूबेदार विश्वकर्मा, लालजी गौतम, रतन बहादुर सिंह (बीडीसी), राजेंद्र गौतम, भुआल गौतम एवं नागेश मिश्रा से आत्मीय संवाद करते हुए संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत समस्याओं, क्षेत्रीय जनसमस्याओं तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। विधायक ने सभी साथियों के सुझावों को गंभीरता से सुना और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए निरंतर प्रयास का भरोसा दिलाया।

डॉ. पटेल ने कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता और क्षेत्र के प्रत्येक परिवार से सीधा एवं निरंतर संवाद उनकी प्राथमिकता है। बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे मजबूत कड़ी हैं और उनके परिश्रम से जनसेवा का संकल्प और अधिक प्रभावी होता है।

इस अवसर पर रामपुर जोन अध्यक्ष रविशंकर गुप्ता, सेक्टर अध्यक्ष रिंकू सिंह, सेक्टर प्रभारी पवन दूबे, विधानसभा सहप्रभारी संतोष जायसवाल, विधानसभा महासचिव रोहित गुप्ता, संतोष सिंह सहित अन्य सम्मानित साथी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!