यूपी
राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव एवं रोहिलखंड प्रभारी, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान बबलू ने जिलाधिकारी रामपुर से मुलाकात की।

संवाददाता: शारिक खान
रामपुर
राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव एवं रोहिलखंड प्रभारी, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान बबलू ने जिलाधिकारी रामपुर से मुलाकात की
इस दौरान आयुष्मान कार्ड, अंत्योदय राशन कार्ड और ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
उस्मान बबलू ने कहा कि बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है।
उन्होंने गरीब और जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर भी जोर दिया।
वहीं, मोहम्मद उस्मान बबलू ने दावा किया कि 2027 विधानसभा चुनाव में एनडीए तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगा।




