यूपी
मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक।

संवाददाता: आशीष सिंह
चोलापुर/वाराणसी
मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत सरकार की मंशा के अनुरूप नारी शक्ति, नारी स्वावलंबन एवं नारी सशक्तीकरण को लेकर थाना चोलापुर की मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी ने स्कूल परिसर में भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन नंबर 112, एंबुलेंस 108 व 102 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना समेत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। मिशन शक्ति केंद्र से मिलने वाली सुविधाओं और महिला सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों की भी विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बालिकाओं से किसी भी समस्या में बिना झिझक पुलिस की सहायता लेने की अपील की।




