Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का पुलिस कमिश्नर व जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

संवाददाता: आशीष सिंह 

वाराणसी

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने गुरुवार को एनडीआरएफ की नाव से नमो घाट से गंगा और वरुणा नदी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों ने आदि केशव घाट, सलारपुर, सरैया, कोनिया, पुल कोहना, ढेलवरिया और सराय मोहना समेत विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

इस दौरान दोनों अधिकारियों ने नवोदय विद्यालय दनियालपुर और चित्रकूट कान्वेन्ट इंटरमीडिएट कॉलेज स्थित बाढ़ राहत शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा शिविर में रह रहे प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएं और किसी को परेशानी न हो। जरूरत के अनुसार लोगों को सुरक्षित स्थानों एवं राहत शिविरों में समय से पहुंचाया जाए।

पुलिस कमिश्नर ने संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, अनावश्यक आवागमन रोकने तथा राहत-बचाव कार्य में सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा और त्वरित राहत उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!