Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

फूलपुर थाना क्षेत्र के बाबतपुर चौराहे पर बुधवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में बुलेट सवार एक युवक की कंटेनर की चपेट में आने से मौके पर ही हुई मौत।

संवाददाता: जितेंद्र जायसवाल सपालू 

फूलपुर /वाराणसी 

फूलपुर थाना क्षेत्र के बाबतपुर चौराहे पर बुधवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में बुलेट सवार एक युवक की कंटेनर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर (बाबतपुर) निवासी अस्मित पटेल उर्फ गोलू (22) पुत्र जयप्रकाश पटेल, जो स्थानीय आस्था ढाबा का संचालन करता था, अपनी बुलेट बाइक से वाराणसी की ओर से घर लौट रहा था। बाबतपुर चौराहे पर पहुंचते ही वह वाराणसी की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयावह था कि युवक कंटेनर के पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही बाबतपुर चौकी पर तैनात इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कंटेनर के नीचे फंसे शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और यातायात को सुचारु कराया। हादसे के बाद कुछ देर तक चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रही।

पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक अस्मित पटेल दो भाइयों में सबसे बड़ा था और अविवाहित था। उसके असमय निधन से परिवार में कोहराम मचा है, जबकि क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!