थाना मिर्जापुर पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

संवाददाता: राजेश कुमार
शाहजहांपुर
पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहांपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के कुशल पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मिर्जापुर के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान, रोकथाम जुर्म जरायम, चोरी-लूट, बिक्री निर्माण अवैध शराब/शस्त्र के क्रम में थाना मिर्जापुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई।दिनांक 24.06.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना मिर्जापुर पर लिखित तहरीर दी गई कि अभियुक्तगण 1. कुलदीप पुत्र रामतीर्थ एवं 2. बड़े उर्फ कुलदीप पुत्र ओमप्रकाश निवासीगण ग्राम शादिकपुर, थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा वादी की पुत्री के साथ जबरन बलात्कार किया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-127/2026 धारा 70(1)/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही एवं साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 70(1) बीएनएस का लोप करते हुए धारा 70(2) बीएनएस एवं 5G/6 पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गई। प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया तथा गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में आज दिनांक 25.06.2026 को थाना मिर्जापुर पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना पर अभियुक्त 1. कुलदीप पुत्र रामतीर्थ एवं 2. बड़े उर्फ कुलदीप पुत्र ओमप्रकाश उपरोक्त को पठकपुरा मोड़ के पास समय करीब 10:46 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।




