जनहित संकल्प पार्टी ने न्याय यात्रा निकालकर मड़िहान तहसील पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया।

मिर्जापुर
जनहित संकल्प पार्टी के बैनर तले राष्ट्रीय अध्यक्ष आर यस पटेल के नेतृत्व में हजारों गाड़ियों की काफ़िलाओं के साथ कार्यकर्ताओं ने न्याय यात्रा निकालकर मड़िहान तहसील पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया। एसडीएम के सभा स्थल पर न पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने तहसील का गेट बंद करके विरोध प्रदर्शन किया। अभी तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है जैसे नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजमान कर दिया और अपने कार्यक्रम में बाधा पहुंचाने के लिए उन्होंने जिले की सांसद और एक सजातीय एमएलसी को दोषी ठहराया और कहा कि जब तक डीएम एसपी या कोई सक्षम अधिकारी आकर ज्ञापन नहीं लेगा तब तक हम धरना देते रहेंगे। अंत में तहसील के तहसीलदार आशीष पांडे ने मौके पर जाकर ज्ञापन को लिया और राष्ट्रपति के पास भेजने की बात कही।
पटेल नगर के सब्जी मंडी से शुरू होकर मड़िहान तहसील तक पहुंची इस जुलूस में भारी संख्या में स्त्री पुरुष महिलाएं शामिल हुए और संकल्प पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए तहसील पर पहुंचे।
तहसील पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष आर यस पटेल ने धरना दिया और धरने को संबोधित करते हुए कहा कि इस जिले की संसद और एक सजातीय मंत्री हमारे आंदोलन को रोकना चाह रहा है और उसी के इशारे पर तहसील का एसडीम कार्यालय छोड़कर गया है। उन्होंने कहा कि मेरी न्याय यात्रा का उद्देश्य है कि देश में 33% महिला आरक्षण लोकसभा और विधानसभा में आबादी के अनुसार लागू किया जाए साथ ही जातिय गणना कर जाति हिंसा को रोका जाए एवं नीट जैसी परीक्षाओं में हो रही धांधली को रोकने के साथ समान शिक्षा लागू की जाए तथा क्षेत्र में बिजली पानी सड़क सिंचाई स्वास्थ्य की दुर्व्यवस्था को ठीक कराई जाए और इन सब कार्यों में देश और प्रदेश की सरकार निष्फल है मोदी जी ने जितने भी वादे किए थे सब जुमले निकले एक भी वादा उन्होंने जनता से पूरा नहीं किया। इन्हीं झूठे वादों को पूरा करने के लिए सन 2027 में जन संकल्प पार्टी इन्हीं मुद्दों को लेकर उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और विजय हासिल करके सरकार बनाएगी।
इस मौके पर महिला जिला अध्यक्ष जया भारती रेखा पटेल अनूप पटेल मुकेश पटेल रामलाल रमेश पटेल योगेंद्र पटेल डॉ अरविंद पटेल संतोष पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संयोजक मड़िहान विधानसभा अध्यक्ष चंद्रभान सिंह पटेल उर्फ टिक्कू बाबा रहे।
कार्यक्रम का संचालन रामलाल पटेल ने किया।




