यूपी

दिनांक 27 जून 2026 को नगर पालिका परिषद् रामपुर मंे पीएम स्वनिधि महोत्सव मेला का आयोजन किया गया।

संवाददाता: शारिक खान 

रामपुर 

रामपुर में पीएम स्वनिधि महोत्सव में सम्मनित हुए पथ विक्रेता जनपद रामपुर में भारत सरकार/सूडा उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार पीएम स्वनिधि योजना के 6 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मंे जनपद स्तर पर पीएम स्वनिधि महोत्सव के आयोजन के निर्देश प्रदान किए गए। जिसके क्रम मंे आज दिनांक 27 जून 2026 को नगर पालिका परिषद् रामपुर मंे पीएम स्वनिधि महोत्सव मेला का आयोजन किया गया जिसमें ऋण प्राप्त पथ विक्रेताओं को परियोजना अधिकारी/अधिशासी अधिकारी श्री दुर्गेश्वर त्रिपाठी द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मेले में बैकों के प्रतिनिधियों द्वारा ऋण वितरण किए गए एवं नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा आॅनलाइन ऋण आवदेन एवं क्रेडिट कार्ड आॅनलाइन किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित परियोजना अधिकारी डूडा रामपुर द्वारा अवगत कराया गया कि पीएम स्वनिधि योजना के 6 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत 1 जून 2026 से 30 जून 2026 तक समस्त निकायों में लोक कल्याण मेले का आयोजन कर प्रथम ऋण आॅनलाइन आवेदन, ऋण वितरण, वेंडर प्रोफाइलिंग स्कीम लिंकेज का कार्य नगर निकायों द्वारा किया जा रहा है और ऐसे पथ विक्रेता जिन्होंने अपने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय ऋण समय से चुकता किए हैं और जो डिजिटल लेनदेन की प्रक्रिया को अपना रहें हैं उन्हें आज सम्मानित किया गया है और बैंकों के माध्यम से अधिक से अधिक ऋण वितरण करने की अपील की गई। पीएम स्वनिधि महोत्सव में परियोजना अधिकारी/अधिशासी अधिकारी डूडा श्री दुर्गेश्वर त्रिपाठी समस्त बैंक प्रबंधक शहर मिशन प्रबंधक श्री मो0 यासीन खान, श्री पंकज कुमार सामुदायिक आयोजक फातिमा, अन्जूम एवं समूह के सक्रिय सदस्य तथा नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!