भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शैलेश पांडे जी को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर ग्राम सभा कम्हरिया खुर्द में हुआ जोरदार स्वागत।

संवाददाता: कृष्ण मोहन गुप्ता
महराजगंज
फरेंदा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शैलेश पांडे जी को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर ग्राम सभा कम्हरिया खुर्द में खास कर भूमिहार समाज के तरफ से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। शैलेश पांडे जी को भारतीय जनता पार्टी के बहुत ही गद्दार नेता में से एक माना जाता है। शैलेश पांडे जी भारतीय जनता पार्टी से जमीनी लगाव रखते हैं। हर सभा और हर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। जिसके कारण पार्टी ने शैलेश पांडे जी पर जिम्मेदारी बढ़ाने का काम किया है। जिसके कारण उन्हें जिला उपाध्यक्ष का पद देकर उनकी जिम्मेदारी को बढ़ा दिया गया है।
उनके स्वागत में ग्राम सभा कम्हरिया खुर्द के लोग खासकर भूमिहार समाज के लोग उनके स्वागत में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए हैं। उन्हें फूल माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया है।
स्वागत में मुख्य रूप से उपस्थित मोनू पांडे (सभासद) बंटी पांडे (भूमिहार संघ अध्यक्ष) टुनटुन पांडे, कृष्ण मोहन गुप्ता (पत्रकार), बबलू पांडे, वीरेंद्र पांडे (बीडीसी), राजेश रॉय ( छात्र नेता) झिनकू पांडे, जसवंत पांडे, शैलेश पांडे, मिट्ठू पांडे, विशाल सिंह, अभय पांडे,भोला चौरसिया, विशाल कनौजिया, और तमाम ग्राम सभा के लोग मौजूद रहे।




