Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

खैराबाद के अशरफपुर में आम के हरे पेड़ों पर चला आरा, वन विभाग की मिलीभगत से परमिट जारी होने का आरोप।

संवाददाता: आलोक सिंह

सीतापुर

जनपद सीतापुर के वन रेंज खैराबाद अंतर्गत ग्राम अशरफपुर में हरे भरे फलदार आम के पेड़ों की कटान का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोप है कि आम के पेड़ों पर इस समय फल लगे होने के बावजूद लकड़कट्टों द्वारा खुलेआम आरा चलाया जा रहा है और वन विभाग की मिलीभगत से उनके परमिट भी तैयार किए जा रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि शासन स्तर पर हरे और फलदार पेड़ों की कटान पर सख्त प्रतिबंध होने के बावजूद गांव में लगातार आम के पेड़ काटे जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक जिन पेड़ों पर आम के फल लगे हुए हैं, उन्हें भी सूखा दिखाकर कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वन विभाग के कुछ जिम्मेदार कर्मचारियों की सहमति से यह पूरा खेल संचालित हो रहा है, जिससे लकड़ी माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध कटान में शामिल लोगों और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वहीं वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी और यदि किसी प्रकार की अवैध कटान या अनियमितता सामने आती है तो संबंधित लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!